नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल्ली की गूंज, कोरबा में सियासी आग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिल्ली की गूंज, कोरबा में सियासी आग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग।

कोरबा ACGN:- दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कोरबा जिला युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि देशभर के युवा लगातार परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों पर संवाद करने के बजाय केंद्र सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है।
जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार संकट में है। उन्होंने सवाल उठाया कि रोजगार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और जवाबदेही की मांग करने वाले छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया गया। वहीं जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि बार-बार पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं से युवाओं का भरोसा टूट चुका है, लेकिन सरकार समाधान करने के बजाय विरोध करने वालों पर बल प्रयोग कर रही है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो गई है। लगातार पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से युवा निराश हैं। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद होना चाहिए, न कि लाठीचार्ज। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, देशभर में हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पालूराम साहू, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, रोपा तिर्की, अर्चना उपाध्याय, पार्षद रवि चंदेल सहित जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now