स्कूटी में आग लगाने से युवक की मौत का खुलासा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
सरस्वती नगर पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया, स्कूटी में आग लगाने के दौरान झुलसने से हुई थी युवक की मौत।
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी में आग लगाने के दौरान युवक की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए गैर-इरादतन हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गुस्से में स्कूटी को आग लगाने के दौरान उसे बचाने की कोशिश कर रहा युवक गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना सरस्वती नगर में दर्ज मर्ग की जांच के दौरान मृतक साकिब रजा के परिजनों और उसके साथियों के बयान लिए गए। विवेचना में पता चला कि आरोपी मुकेश निषाद ने 12 जुलाई 2026 को अपनी ओला स्कूटी अपने मित्र साकिब रजा को चलाने के लिए दी थी। इस बात पर आरोपी की मां ने उसे फटकार लगाई, जिससे वह नाराज हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि इसके बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ सुयश अस्पताल के सामने स्थित मैदान पहुंचा और गुस्से में अपनी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने लगा। उसी समय साकिब रजा ने उसे रोकने का प्रयास किया और स्कूटी के ऊपर लेट गया, लेकिन आरोपी ने आग लगा दी। आग की चपेट में आने से स्कूटी के साथ साकिब रजा भी गंभीर रूप से झुलस गया।
घायल साकिब रजा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 जुलाई 2026 को डीकेएस अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
मर्ग जांच, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के कृत्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का अपराध मानते हुए थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मुकेश निषाद (21 वर्ष), निवासी रामसागर पारा, रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


