नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपराधियों पर सख्त निगरानी के लिए आईजी की बड़ी कार्यशाला, ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अपराधियों पर सख्त निगरानी के लिए आईजी की बड़ी कार्यशाला, ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने बिलासपुर रेंज के लगभग 200 पुलिस अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश, निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए नई कार्यप्रणाली लागू।

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर रेंज में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय ऑनलाइन पुलिस कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के बैठक कक्ष से आयोजित इस कार्यशाला में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी सहित लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।


कार्यशाला में जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने “गुंडा एवं निगरानी बदमाश” विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए निवारक पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधियों की प्रभावी निगरानी तथा आधारभूत पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।


आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने निर्देश दिए कि आदतन अपराधियों का विधिवत वर्गीकरण किया जाए। चोरी और लूट जैसे मामलों में संलिप्त आदतन अपराधियों को निगरानी श्रेणी तथा मारपीट, रंगदारी और भू-माफिया जैसे मामलों में सक्रिय अपराधियों को गुंडा श्रेणी में रखकर उनका पूरा विवरण अद्यतन रखा जाए। गंभीर अपराधियों के लिए अलग से गैंग हिस्ट्री शीट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।


बैठक में निगरानी बदमाशों की औचक जांच के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को टीम बनाकर सुरक्षित तरीके से जांच करने, अपराधियों की जीवनशैली और आय के स्रोत का सत्यापन करने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। थाना स्तर पर विभिन्न रजिस्टरों के व्यवस्थित संधारण और बीट व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
आईजी श्री गर्ग ने प्रत्येक निगरानी बदमाश के लिए एक पुलिसकर्मी को जिम्मेदारी सौंपने की “एक गुंडा-एक जवान” नीति लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही जमानत पर छूटने के बाद दोबारा अपराध करने वालों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण, बाउंड ओवर, जिला बदर तथा मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आधुनिक तकनीकों और उपलब्ध राष्ट्रीय डाटाबेस का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।
कार्यशाला में मानवाधिकारों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी कार्रवाई में कानून का पूरी तरह पालन किया जाए तथा किसी भी निर्दोष, नाबालिग या कमजोर वर्ग के व्यक्ति के साथ मनमानी न हो।
ग्राम अपराध अभिलेखों को अद्यतन रखने, कोटवारों और पुलिस मित्रों के सहयोग से सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अंतरजिला और अंतरराज्यीय अपराधियों की सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई। साथ ही यह भी तय किया गया कि जो व्यक्ति लंबे समय से अपराध छोड़कर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें नियमानुसार निगरानी सूची से हटाने पर विचार किया जाएगा ताकि पुलिस का पूरा ध्यान सक्रिय अपराधियों पर केंद्रित रहे।
आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने कहा कि प्रिवेंटिव पुलिसिंग की सफलता पुलिस, कोटवारों, पुलिस मित्रों और आम जनता के बेहतर समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देशों की स्वयं निगरानी करते हुए उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला के समापन पर आईजी ने सक्ती के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now