नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा हिस्ट्रीशीटर आखिरकार गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा हिस्ट्रीशीटर आखिरकार गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था आरोपी, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व खमतराई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर ACGN: रायपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और स्थायी वारंटी संजय रक्सेल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के प्रयास सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी संजय रक्सेल पिछले कई वर्षों से पुलिस को चकमा देकर लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार थाना खमतराई में वर्ष 2020 में दर्ज हत्या के प्रयास एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपी घटना के बाद से फरार था। उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर) श्रीमती दीपमाला कश्यप ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी के संभावित ठिकानों, परिचितों और गतिविधियों की लगातार निगरानी की। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के बाद पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली। योजनाबद्ध घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय रक्सेल थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, बलवा, नकबजनी, चोरी, मारपीट, तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, नारकोटिक एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। रायपुर पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:
7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now