सड़क पर खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर चला पुलिस का डंडा, 25 चालान और 3 चालकों पर एफआईआर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
टाटीबंध और आमनाका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
रायपुर ACGN: राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। यातायात थाना टाटीबंध और थाना आमनाका की संयुक्त टीम ने हीरापुर मार्ग, बिलासपुर रोड तथा टाटीबंध चौक के आसपास विशेष अभियान चलाकर यातायात बाधित करने वाले ट्रक और ट्रेलरों के विरुद्ध कार्रवाई की।


अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े और नो पार्किंग क्षेत्र में पार्क किए गए भारी वाहनों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा गंभीर लापरवाही बरतने वाले 3 भारी वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना आमनाका भेजा गया, जहां उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 285 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।


यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर अनधिकृत पार्किंग नहीं करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात उपलब्ध कराया जा सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:
7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


