नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुरु-चेले के विवाद का खौफनाक अंत… गला दबाकर हत्या! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गुरु-चेले के विवाद का खौफनाक अंत… गला दबाकर हत्या!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गुरु बनाने के दबाव और आपसी विवाद में किन्नर की हत्या, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

बिलासपुर ACGN: बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के भीतर गुरु-चेले की परंपरा को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुरु बनाने के दबाव और कहासुनी के बाद एक किन्नर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक तन्नू खान निवासी चिल्हाटी का अपने गुरु भाइयों वर्षा जान और मीरा उर्फ आशीष से घनिष्ठ संबंध था। 20 जुलाई को तीनों जोकी स्थित मीरा के घर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात रिया उर्फ राकेश (किन्नर) से हुई। सभी ने साथ बैठकर भोजन और शराब का सेवन किया।
इसी दौरान बातचीत में गुरु-चेले की परंपरा का विषय सामने आया। तन्नू खान ने रिया से उसका गुरु पूछते हुए उसे अपना चेला बनने के लिए कहा। आरोप है कि तन्नू ने यह भी कहा कि यदि वह गुरु नहीं बनाएगी तो उसे क्षेत्र में मांगकर जीविका चलाने नहीं दिया जाएगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया।


मौके पर मौजूद अन्य किन्नरों ने समझाने का प्रयास किया। यहां तक कि तालापारा निवासी राजा किन्नर से भी फोन पर दोनों को शांत रहने की समझाइश दिलाई गई, लेकिन विवाद नहीं थमा। इसके बाद तन्नू और रिया पैदल ही वहां से निकल गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि 21 जुलाई की रात दलदलिहापारा बस स्टॉप के पास आरोपी रिया उर्फ राकेश ने गला दबाकर तन्नू खान की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल, चार्जर सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी रिया उर्फ राकेश (24 वर्ष), निवासी सेमरचुवा बरेला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, हाल निवासी जोकी ओवरब्रिज, थाना सकरी, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
सकरी पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:
7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now