नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उड़ीसा से लाई जा रही थी नशे की खेप! मंदिर के पास 459 नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उड़ीसा से लाई जा रही थी नशे की खेप! मंदिर के पास 459 नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1.83 लाख रुपये की नशीली टेबलेट जब्त

रायपुर ACGN: राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 459 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट और बिक्री की नगदी बरामद की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 83 हजार 800 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर स्थित गदयाही मंदिर के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देश पर संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम सुनील बघेल (26 वर्ष) एवं सचिन महानंद (21 वर्ष) बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 459 नग प्रतिबंधित नाईट्रोसन-10 टेबलेट बरामद हुई। जब पुलिस ने दवाइयों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीली गोलियों के साथ 200 रुपये की बिक्री नगदी भी जब्त की। दोनों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम की धारा 21(बी) एवं 22 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बस के माध्यम से उड़ीसा से लाई गई थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की विस्तृत जांच कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:
7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now