शराब, मोटरसाइकिल और गुस्सा – पिता का एक वार… बेटे की जिंदगी हुई खत्म!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ (तखतपुर)
By ACGN 7647981711, 9303948009
मोटरसाइकिल और पैसों के विवाद में बिखरा परिवार, पिता के डंडे के वार से बेटे की मौत
शराब के नशे में घर पहुंचे बेटे का पिता से हुआ विवाद, गुस्से में उठाया डंडा, सिर पर वार से हुई मौत, आरोपी पिता गिरफ्तार।
तखतपुर ACGN :- बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमुली में एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। मोटरसाइकिल और पैसों को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विजेंद्र कुमार श्रीवास (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसके पिता मोहित श्रीवास (56 वर्ष) हैं। बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद उसने मोटरसाइकिल बनवाने और उसे अपने पास रखने की बात को लेकर पिता से विवाद शुरू कर दिया।

इसी दौरान आरोपी पिता ने मोटरसाइकिल के पैसों की मांग की, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी तेज हो गई। विवाद बढ़ने पर मृतक द्वारा गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। इससे आक्रोशित होकर पिता ने पास में रखा डंडा उठाया और बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि विजेंद्र कुमार श्रीवास जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पिता मोहित श्रीवास, निवासी ग्राम कुसमुली, थाना तखतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पारिवारिक विवाद और आपसी कहासुनी के दौरान हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


