“आखिर कौन है फर्जी सर्पदंश गिरोह का असली मास्टरमाइंड?” बिलासपुर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सर्पदंश फर्जी मुआवजा गिरोह में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शव की सूचना देकर परिवारों को फंसाने का आरोप
सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ रहे दो आरक्षकों पर सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप, न्यायालय से रिमांड लेकर होगी पूछताछ।
बिलासपुर ACGN :- बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में सिम्स पुलिस चौकी में घटना के दौरान एवं उसके बाद पदस्थ रहे दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार पाटनवार (40 वर्ष), निवासी बंधवापारा, सरकंडा तथा रामेश्वर भास्कर (53 वर्ष), निवासी सतनाम नगर, अमेरी शामिल हैं।

जांच में आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी हीरा खांडे के कथित आपराधिक गिरोह के सक्रिय सहयोगी थे। उनका कार्य सिम्स अस्पताल में किसी भी शव के पहुंचते ही गिरोह के सदस्य महेन्द्र मनहर को तत्काल सूचना देना था। इसके बाद महेन्द्र मनहर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से संपर्क करता था और उन्हें शासन से मिलने वाली सर्पदंश आपदा सहायता राशि का लालच देकर मौत का कारण सर्पदंश बताने के लिए तैयार करता था, जबकि कई मामलों में मृत्यु का कारण कुछ और बताया गया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस कथित साजिश के तहत मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजे का एक हिस्सा मिलने का लालच दिया जाता था और बदले में वे भी इस फर्जीवाड़े का हिस्सा बन जाते थे। आरोप है कि सूचना उपलब्ध कराने और परिजनों को तैयार कराने में सहयोग के एवज में गिरफ्तार पुलिसकर्मी भी इस पूरे नेटवर्क में भूमिका निभा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों, लेन-देन तथा पूरे नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा सकती है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


