घर में चोरी का खुलासा: चोर के साथ चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता – संजय जेठवानी
पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का किया खुलासा, दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड।
रायगढ़ ACGN: रायगढ़ जिले के पुसौर थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी करने वाले आरोपी के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सक्रिय विवेचना, मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम जामपाली निवासी देव कुमार नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जून 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और किचन में रखा बजाज कंपनी का इंडक्शन चूल्हा, अर्पणा कंपनी का रेडियो, वीवो मोबाइल फोन तथा घर में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना पुसौर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही डिलेश्वर सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने मोबाइल और रेडियो को झाड़ियों में फेंक दिया था तथा चोरी किया गया इंडक्शन चूल्हा कबाड़ी बलदेव साव को बेच दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से शेष ₹3,950 बरामद कर जब्त किए गए।
इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी बलदेव साव से पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसने चोरी का इंडक्शन चूल्हा मात्र ₹1,000 में खरीदा था और बाद में उसे तोड़कर कबाड़ में मिला दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से इंडक्शन चूल्हे के टूटे हुए हिस्से बरामद कर जब्त किए। चोरी का सामान खरीदने के आरोप में उसके विरुद्ध भी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में जामपाली निवासी डिलेश्वर सोनी (23 वर्ष) तथा कोड़ातराई निवासी बलदेव साव (53 वर्ष) शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रिय विवेचना और मजबूत मुखबिर तंत्र के कारण इस चोरी का पर्दाफाश संभव हो सका।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले भी कानून की पकड़ से नहीं बचेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि संदिग्ध वस्तुओं की खरीद-बिक्री से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


