नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सहारा इंडिया फ्रॉड में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 3,848 निवेशकों से ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सहारा इंडिया फ्रॉड में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 3,848 निवेशकों से ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – संजय जेठवानी

‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

रायगढ़ ACGN: रायगढ़ पुलिस ने आर्थिक अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे सहारा इंडिया के कबीर चौक स्थित शाखा प्रबंधक विजय कुमार शराफ को कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में रायगढ़ निवासी विकास निगानिया ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कंपनी की विश्वसनीयता तथा भारतीय रिजर्व बैंक से अधिकृत होने का दावा कर उनसे, उनकी माता और पत्नी सहित कई लोगों से विभिन्न योजनाओं में लगभग 40 लाख रुपये का निवेश कराया। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी निवेशकों की राशि वापस नहीं की गई। जांच में यह भी सामने आया कि निवेशकों से राशि सहारा इंडिया के नाम पर लेकर विभिन्न सहकारी समितियों के नाम से बॉन्ड जारी किए गए और सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई।


विवेचना के दौरान जिला प्रशासन, विभिन्न बैंकों, मंत्रालयों तथा निवेशकों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर सहारा इंडिया समूह के कई वरिष्ठ अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, सेक्टर मैनेजरों और क्षेत्रीय अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई। इससे पहले इस मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार साहू, कंपनी डायरेक्टर करूणेश अवस्थी, सेक्टर मैनेजर अमृत लाल श्रीवास तथा रीजनल मैनेजर रजनीश तिवारी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उनसे संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी, भूमि संबंधी अभिलेख, धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस जांच में अब तक रायगढ़ सहित अन्य जिलों के 3,848 निवेशकों से लगभग 40 करोड़ 78 लाख 16 हजार 739 रुपये की कथित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी विजय कुमार शराफ (54 वर्ष) अपने ससुराल कोतरारोड़ आया हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी कार्यालय से जुड़े विकास एवं प्रशासनिक आदेश पत्र तथा कंपनी के एमओयू की प्रतियां बरामद की गईं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि सहारा इंडिया निवेश प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और नए साक्ष्य मिलने पर आगे भी प्रभावी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एएसआई विल्फ्रेड मसीह तथा कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि निवेशकों की मेहनत की कमाई के साथ धोखाधड़ी करने वाले किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। आर्थिक अपराधों में शामिल फरार आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now