नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तिलकेजा पंचायत में 3 करोड़ के कथित घोटाले की शिकायत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तिलकेजा पंचायत में 3 करोड़ के कथित घोटाले की शिकायत

<p>कोरबा, छत्तीसगढ़ By ACGN 7647981711, 9303948009 तिलकेजा पंचायत में तीन करोड़ रुपये के कथित घोटाले…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तिलकेजा पंचायत में तीन करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप, जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर के खिलाफ खोला मोर्चा
जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा विस्तृत आवेदन, 14वें एवं 15वें वित्त आयोग सहित मूलभूत योजना की राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितता का लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच और कठोर कार्रवाई की मांग।

कोरबा ACGN :- जनपद पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक-21 तिलकेजा के जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने ग्राम पंचायत तिलकेजा के पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर के कार्यकाल में हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर कोरबा के जनदर्शन में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक 14वें वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग तथा मूलभूत योजना के अंतर्गत पंचायत को प्राप्त करोड़ों रुपये की राशि का विकास कार्यों में समुचित उपयोग नहीं किया गया और बड़े पैमाने पर शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया।


शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम पंचायत तिलकेजा को आठ वर्षों में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की मद से कुल 2 करोड़ 58 लाख 22 हजार 790 रुपये प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त मूलभूत योजना की राशि भी पंचायत को मिली। आरोप है कि यदि इस राशि का सही उपयोग किया गया होता तो आज ग्राम पंचायत में अधिकांश आधारभूत विकास कार्य पूरे हो चुके होते, लेकिन धरातल पर कई कार्य अधूरे हैं या दिखाई ही नहीं देते।


आवेदन में वर्षवार प्राप्त राशि का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार वर्ष 2017-18 में 26,21,985 रुपये, वर्ष 2018-19 में 32,08,750 रुपये, वर्ष 2019-20 में 39,56,100 रुपये, वर्ष 2020-21 में 34,27,832 रुपये, वर्ष 2021-22 में 21,11,672 रुपये, वर्ष 2022-23 में 40,29,454 रुपये, वर्ष 2023-24 में 33,44,331 रुपये तथा वर्ष 2024-25 में 31,22,666 रुपये पंचायत को प्राप्त हुए।
जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने आरोप लगाया है कि अनेक निर्माण कार्यों के नाम पर राशि तो निकाल ली गई, लेकिन कार्य या तो अधूरे हैं या मौके पर मौजूद नहीं हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ कार्यों के लिए दो से तीन बार तक राशि आहरित की गई। इसके अलावा मूलभूत योजना की लगभग 32 लाख रुपये की राशि का भी कोई स्पष्ट उपयोग नहीं दिखाई देता।
शिकायतकर्ता का दावा है कि विभिन्न योजनाओं को मिलाकर लगभग तीन करोड़ रुपये की राशि में गंभीर वित्तीय अनियमितता हुई है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए, प्रत्येक निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जाए, दोषी पाए जाने पर शासकीय राशि की वसूली की जाए तथा पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
यह शिकायत 20 जुलाई 2026 को जनदर्शन में प्रस्तुत की गई है। अब इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

हालांकि, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में केवल वित्तीय अनियमितताओं ही नहीं, बल्कि पंचायत के अभिलेखों एवं रिकॉर्ड में भी कथित रूप से हेरफेर किए जाने की बात सामने आ रही है। यदि जांच के दौरान यह तथ्य सही पाए जाते हैं, तो पूरे मामले में लीपापोती और साक्ष्य छिपाने के प्रयास की आशंका भी गहरा सकती है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now