नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का 84वां प्राकट्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का 84वां प्राकट्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ब्रह्मपुर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

भजन-कीर्तन, प्रवचन और महाप्रसाद के साथ हुआ आयोजन, गुरु-संत परंपरा के संरक्षण का दिया गया संदेश

ब्रह्मपुर ACGN :- ओडिशा के ब्रह्मपुर स्थित सिद्धार्थ नगर में रविवार को परम पूज्य पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज का 84वां प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। यह आयोजन सिद्धार्थ नगर प्रथम गली स्थित श्रीमती सुषमा पंडा के निवास पर आनंद वाहिनी एवं आदित्य वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में बुजुर्गों, गुरुजनों और संतों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा की भावना कमजोर होती दिखाई दे रही है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करना है, जिसमें माता-पिता, गुरु और संतों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है।
कर्नल देवेंद्र नाथ रथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक विचार गोष्ठी एवं धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई।


संतोष कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में उमा भाई, जिला क्षेत्रीय संपादक डॉ. ऋषिकेश पाढ़ी, जेल अधीक्षक विजय कुमार रथ, शिव शंकर मदला, राम प्रसाद पंडा, श्रीमती शांति लता पाढ़ी, सुचित्रा आचार्य सहित आनंद वाहिनी एवं आदित्य वाहिनी के बड़ी संख्या में सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके बताए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now