धर्मपरायण स्वर्गीय पी. कामा रेड्डी को श्रद्धांजलि, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम/ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
नृसिंह मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार के प्रति जताई संवेदना
गंजाम ACGN:- बरहमपुर के गोपालपुर रोड स्थित रामचंद्रपुर ग्राम के नृसिंह मंदिर परिसर में धर्मपरायण एवं समाजसेवी स्वर्गीय पी. कामा रेड्डी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन परिवारजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्वर्गीय पी. कामा रेड्डी राज्य सरकार के स्टेट गेस्ट हाउस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे लगभग एक वर्ष पहले अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन अचानक और असमय निधन से परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर फैल गई।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पी. कामा रेड्डी एक समर्पित, मृदुभाषी, मिलनसार, दानशील और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने व्यवहार और सेवा भावना से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी।

कार्यक्रम में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता, हजारों शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।
श्रद्धांजलि सभा में आम आदमी पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष, युवा अधिवक्ता एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी नीलकंठ रेड्डी, जो स्वर्गीय पी. कामा रेड्डी के सुपुत्र हैं, ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिता का स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा परिवार एवं समाज के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकड़ों महिला-पुरुषों को प्रसाद एवं वस्त्र समर्पित कर सम्मानित किया गया। पूरे विधि-विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


