नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने नई टीम का गठन, अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

कोरबा ACGN:- जिला कांग्रेस कमेटी शहर कोरबा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। इससे पहले दर्री-जमनीपाली, बालको और कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पालूराम साहू द्वारा की गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू ने बताया कि नई टीम में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
घोषित कार्यकारिणी में जितेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर महावीर जैन, अनुज जायसवाल, सतनाम सिंह मल्होत्रा, जीवन लाल चौहान, हरनारायण राठौर और कुंजबिहारी साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर यश लाम्बा, मनीष डिडवानिया, अंकित वर्मा, रवि सचदेवा, अमन केडिया, आनंद श्रीवास, डॉ. गणेश अग्रवाल और शालू पनरिया को शामिल किया गया है।
सचिव पद पर अरुण यादव, देवकुमार जायसवाल, पवन कुमार विश्वकर्मा, अभय बेरीवाल, प्रियंक गोयल, सनद पटेल, अविनाश बंजारे, मेहुल अग्रवाल, साजन अग्रवाल और ग्रेडियन गैल्यिर को स्थान दिया गया है। इसके अलावा शबनम मसीह, समीर अंसारी, कन्हैया राठौर, संजीदा बेगम, लक्ष्मी महंत और राजकुमारी महंत को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि कोरबा शहर के चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह कार्यकारिणी प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर तथा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में अनुमोदित की गई है।
उन्होंने कहा कि नई टीम कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को उठाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का कार्य करेगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now