नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्नी की हत्या कर फरार होने की फिराक में था आरोपी पति, कापू पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पत्नी की हत्या कर फरार होने की फिराक में था आरोपी पति, कापू पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

घरेलू विवाद में डंडे से हमला कर महिला की हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा एवं कपड़े किए जब्त

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर फरार होने की तैयारी में था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में महिला संबंधी गंभीर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कापू पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार 28 जून 2026 की सुबह थाना कापू पुलिस को ग्राम पारेमेर में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घर के अंदर जीतो बाई मंझवार उम्र 43 वर्ष का शव मिला। पुलिस ने मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जांच और मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति रामनाथ मंझवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव से फरार होने की तैयारी में है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी रामनाथ मंझवार पिता सेलठू राम मंझवार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पारेमेर थाना कापू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना की रात पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की और बाद में लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और वारदात के समय पहने हुए कपड़े विधिवत जब्त किए। आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जागेश्वर मरावी एवं महिला आरक्षक संगीता राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि क्षणिक आवेश में किया गया अपराध किसी एक व्यक्ति का जीवन ही नहीं छीनता बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विवादों में हिंसा का रास्ता अपनाने के बजाय संवाद और संयम बनाए रखें। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now