नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल दहला देने वाली वारदात से कोरबा में सनसनी, ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की बेरहमी से हत्या – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिल दहला देने वाली वारदात से कोरबा में सनसनी, ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की बेरहमी से हत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


दिनदहाड़े ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
विवाद के बाद बदला लेने की आशंका, कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी


कोरबा ACGN:- कोरबा शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे सोमवार दोपहर दिनदहाड़े एक हमाल की लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है। वह हमाली का काम करता था और खानाबदोश जीवन जी रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले सुबह मृतक और उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
बताया जा रहा है कि दोपहर के समय राजेश महाराज ओवरब्रिज के नीचे बने चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और लाठी से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now