नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेगी प्रदेश की खूबसूरती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेगी प्रदेश की खूबसूरती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर/सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

पांच दिवसीय फेम टूर में मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव का अनुभव ले रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय वैभव

सरगुजा ACGN:- सरगुजा जिले के अंबिकापुर से छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक अभिनव पहल शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा 26 से 30 जून 2026 तक पांच दिवसीय “इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेमिलराइजेशन (फेम) टूर” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है।


इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को डिजिटल माध्यमों से देश-दुनिया तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में शामिल इन्फ्लुएंसर्स प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव लेकर आकर्षक फोटो, वीडियो और रचनात्मक सामग्री तैयार कर रहे हैं, जो आने वाले समय में लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचेगी।


फेम टूर के दौरान प्रतिभागियों ने सरगुजा के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मैनपाट, कोरबा क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यटन स्थल सतरेंगा और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व वाले रामगढ़ महोत्सव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं, जनजातीय जीवनशैली और पर्यटन सुविधाओं को करीब से जाना।


मैनपाट अपनी खूबसूरत वादियों, झरनों, प्राकृतिक वातावरण और तिब्बती संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। वहीं सतरेंगा इको-टूरिज्म के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा पर्यटन स्थल है, जहां जलाशय, हरियाली और रोमांचक गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। रामगढ़ महोत्सव के माध्यम से इन्फ्लुएंसर्स को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिल रहा है।
यह आयोजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा के नेतृत्व, प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य के संचालन तथा उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की टीम द्वारा किया जा रहा है।
डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर्यटन प्रचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में इन्फ्लुएंसर्स द्वारा तैयार की जा रही सामग्री छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं, हस्तशिल्प, लोककला, ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
इस प्रकार के नवाचार आधारित प्रचार अभियान छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now