नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो बूंदों से सुरक्षित होगा बचपन, जीपीएम में 53 हजार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दो बूंदों से सुरक्षित होगा बचपन, जीपीएम में 53 हजार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखना केवल परिवार नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
कलेक्टर डॉ. देवांगन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने कहा कि “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” केवल एक संदेश नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य का संकल्प है।


अभियान के शुभारंभ के साथ ही जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य शुरू हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर बूथों पर पहुंचे और अभियान में सहभागिता निभाई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जिले में 53 हजार 490 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत 28 जून को बूथ स्तर पर बच्चों को दवा पिलाई गई, वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए।
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सफलता के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देकर गांवों, मोहल्लों और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित की गई है। पोलियो की दवा, परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.के. सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.के. सोनी, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास के प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त समाज का संकल्प मजबूत हो सके।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now