नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मजदूर संगठन के नाम पर वसूली का आरोप, ऋतुराज सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मजदूर संगठन के नाम पर वसूली का आरोप, ऋतुराज सहित 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

वाहन चालकों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच के बाद सामने आएगा पूरा सच

रायगढ़ ACGN:- एसईसीएल छाल क्षेत्र में कार्यरत वाहन चालकों से कथित रूप से अवैध वसूली और दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में वाहन चालकों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि मजदूर संगठन के नाम पर उनसे लंबे समय से हर माह 700 रुपये की राशि ली जा रही थी। आरोप है कि राशि नहीं देने पर नौकरी से हटाने और संगठन से बाहर करने जैसी धमकियां दी जाती थीं।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मजदूरों के हितों की आवाज उठाने के नाम पर यदि किसी भी प्रकार का दबाव या वसूली की जाती है तो यह गंभीर मामला है। मेहनतकश मजदूर अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए कई बार ऐसी परिस्थितियों को सहन करते रहे, लेकिन आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा।
एफआईआर में अजय सिंह ठाकुर, बलिन्द्र सिंह, बोधन चौहान, रामकुमार जांगड़े, पुसपालदास महंत, संजय पटेल, देवेन्द्र कर्ष, चुरामणी राठिया, ऋतुराज सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
मजदूरों के नाम पर चलने वाली व्यवस्थाओं की पारदर्शिता पर भी इस मामले ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now