दुर्गापुर कोल ब्लॉक को लेकर विरोध तेज, प्रभावितों ने कहा- पहले विश्वास फिर विकास
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्गापुर / तरईमर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
जमीन, रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, बिना सहमति काम शुरू होने पर आंदोलन की चेतावनी
दुर्गापुर / तरईमर ACGN:- दुर्गापुर कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों, जमीन मालिकों और स्थानीय नागरिकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों को विश्वास में नहीं लेते, तब तक परियोजना का विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने “पहले विश्वास, फिर विकास” का नारा देते हुए अपनी मांगों को सामने रखा है।
कोल ब्लॉक प्रभावितों और स्थानीय संगठनों की बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में कई विकास परियोजनाओं के दौरान विस्थापित परिवारों और भूमिदाताओं को केवल आश्वासन ही मिले हैं, जिसके कारण इस बार लोग किसी भी तरह के खोखले वादों पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन कार्य या किसी भी प्रकार की जमीन संबंधी कार्रवाई शुरू करने से पहले प्रशासन को धरातल पर पहुंचकर प्रभावितों की समस्याओं को सुनना होगा और उनका समाधान करना होगा।
प्रभावित परिवारों ने मांग रखी है कि जमीन अधिग्रहण के बदले उन्हें बाजार दर के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए और विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त पुनर्वास की व्यवस्था पहले सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही परियोजना से प्रभावित परिवारों के योग्य सदस्यों को कोल ब्लॉक और उससे जुड़ी कंपनियों में स्थायी रोजगार देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।
ग्रामीणों ने कोयला खनन से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि खनन क्षेत्र में बढ़ने वाले प्रदूषण को लेकर प्रशासन को स्पष्ट कार्ययोजना जनता के सामने रखनी चाहिए, ताकि लोगों के जीवन और भविष्य पर पड़ने वाले असर को समझा जा सके।
स्थानीय नेतृत्व ने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर आदिवासियों, किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिना जनसुनवाई और प्रभावितों की सहमति के परियोजना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
फिलहाल दुर्गापुर कोल ब्लॉक को लेकर क्षेत्र में लोगों की नजर प्रशासन की आगामी पहल पर टिकी हुई है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन प्रभावित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी चिंताओं का किस तरह समाधान करते हैं।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































