नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वार्ड-5 धनवार पारा में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत हुईं शामिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वार्ड-5 धनवार पारा में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत हुईं शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण, सामाजिक बदलाव और जनभागीदारी का दिया संदेश

कोरबा ACGN:- कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 धनवार पारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से शामिल हुईं और वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
धनवार पारा स्थित बूथ में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।


इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और समाज के प्रेरणादायक प्रयासों को जनता के सामने लाते हैं। यह कार्यक्रम लोगों में नई ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम भी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से स्वच्छता, जल संरक्षण और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों को धरातल पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।


कार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासियों ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायक बताया। नागरिकों ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से उन्हें अपने क्षेत्र और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलती है।


इस अवसर पर पूर्व महापौर जागेश लांबा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, पार्षद धनश्री साहू, उर्वशी राठौर, दीपा राठौर, परविंदर सिंह, राम सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह ठाकुर, गिरीश नामदेव, भुवनेश्वर देवांगन, केडी वैष्णो, रमेश पोद्दार, सफल दास महंत सहित बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में बताए गए सकारात्मक संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now