नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंत्री लखनलाल देवांगन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, जिले में अभियान शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंत्री लखनलाल देवांगन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, जिले में अभियान शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिले के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य, 1578 बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात

कोरबा ACGN:- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्रीमती रूबी सागर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वे अपने जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और कोई भी बच्चा इससे वंचित नहीं रहना चाहिए।


मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में 1578 पल्स पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमें बच्चों को दवा पिला रही हैं। इसके अलावा गांवों, पारा-मोहल्लों, वार्डों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। अभियान के संचालन के लिए सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। यदि कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर उसे पोलियो रोधी दवा पिलाएगी।


जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल ने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाने की अपील की।


मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नवजात शिशुओं सहित पांच वर्ष तक के बच्चों को स्वयं पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं को देखते हुए जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) से शेड सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now