नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चार वर्षों में बदली खरियार रोड की तस्वीर, डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल के नेतृत्व में विकास की नई इबारत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चार वर्षों में बदली खरियार रोड की तस्वीर, डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल के नेतृत्व में विकास की नई इबारत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरिय

नुआपाड़ा (ओडिशा)

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल

जनभागीदारी, पारदर्शी कार्यशैली और दूरदर्शी सोच से नगर में तेजी से हो रहे विकास कार्य, एनएसी से नगरपालिका बनने की ओर बढ़ रहा खरियार रोड

खरियार रोड ACGN:- यदि नेतृत्व में दृढ़ इच्छाशक्ति, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना हो तो कुछ वर्षों में भी किसी नगर की तस्वीर बदली जा सकती है। खरियार रोड नगरपालिका की अध्यक्षा डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए नगर के बुनियादी ढांचे, जनसुविधाओं और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया है।
डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल का परिवार लंबे समय से क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। उनके ससुर श्री कमल अग्रवाल ने क्षेत्र में संगठन विस्तार और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं उनके पति श्री गोल्डी अग्रवाल भी भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। दोनों पति-पत्नी वर्ष 2008 में एक साथ पार्षद भी रह चुके हैं। वर्तमान में डॉ. सोनिया नुआपाड़ा जिला भाजपा उपाध्यक्ष के साथ-साथ खरियार रोड की प्रथम नागरिक के रूप में नगर विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
वर्ष 2022 के नगरपालिका चुनाव में राजनीतिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं। उस समय प्रदेश में अलग राजनीतिक माहौल होने के बावजूद डॉ. सोनिया ने पार्टी के आग्रह पर चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया और जनता ने उन्हें भारी समर्थन देकर जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने नगर के सभी 19 वार्डों में जनसंपर्क, जनसुनवाई और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी।


नगरवासियों की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए लगातार वार्ड भ्रमण और संवाद की व्यवस्था की गई। व्हाट्सएप समूह सहित अन्य माध्यमों से नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनके निराकरण का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, राशन कार्ड सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।
नगर में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए नए पानी टैंकों के निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष खरियार रोड में +2 कॉलेज, जोंक नदी पर चेक डैम और बाईपास सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी रखी गई हैं।
रेलवे स्टेशन के विकास को भी नगर की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा नेता गोल्डी अग्रवाल द्वारा रेलवे अधिकारियों और केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखे गए प्रस्तावों के बाद अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत खरियार रोड रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया। स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, कोच डिस्प्ले सिस्टम, सौंदर्यीकरण और अन्य सुविधाओं से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है।
नगर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को गति मिली है। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक अटल बस स्टैंड का निर्माण कार्य जारी है। वार्ड क्रमांक 3 में टर्फ क्रिकेट ग्राउंड और स्विमिंग पूल, आधुनिक स्मार्ट पार्क, तालाबों का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण, कल्याण मंडप, इंडोर स्टेडियम, एमआरएफ सेंटर, आहार केंद्र सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है।
इसके साथ ही गौशाला निर्माण, नए एनएसी भवन, खेल मैदान, चौपाटी, मॉडल बाजार, मिनी कोल्ड स्टोरेज, रोड स्वीपिंग मशीन, एंबुलेंस और सार्वजनिक लाइब्रेरी जैसी योजनाओं को भी प्रस्तावित किया गया है। शहर के चौराहों पर हाईमास्ट लाइट, सड़क, नाली, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
खरियार रोड को एनएसी से नगरपालिका बनाने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़े हैं। बढ़ती आबादी और विकास कार्यों के चलते नगर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री द्वारा भी इसे नगरपालिका बनाने की घोषणा से नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।
डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल ने विकास के साथ संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी भवनों, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और अन्य जनसुविधाओं के लिए भी प्रयास किए हैं। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी प्राप्त डॉ. सोनिया वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई भी कर रही हैं।
नगरवासियों के बीच उनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और जनसंपर्क की चर्चा हो रही है। खरियार रोड में हो रहे विकास कार्यों को उनके नेतृत्व, जनसेवा की भावना और दूरदर्शी सोच का परिणाम माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now