नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुरक्षित सफर की दिशा में रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, ऑटो-ई रिक्शा में लगेगा क्यूआर कोड – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुरक्षित सफर की दिशा में रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, ऑटो-ई रिक्शा में लगेगा क्यूआर कोड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

15 दिनों में 15047 ऑटो-ई रिक्शा का डिजिटल पंजीयन, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि

रायपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। यातायात कार्यालय कालीबाड़ी में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों में क्यूआर कोड लगाने के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया।
रायपुर पुलिस का उद्देश्य शहरवासियों और बाहर से आने वाले नागरिकों को सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत पहले चरण में ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों का ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था। ऑटो यूनियन, चालकों और यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से मात्र 15 दिनों में 15047 ऑटो एवं ई-रिक्शा का पंजीयन पूरा किया गया।
इस उपलब्धि के साथ रायपुर जिला सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के वाहनों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन करने वाला देश का पहला जिला बना है। इस कार्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया।


क्यूआर कोड लगने के बाद यात्री ऑटो या ई-रिक्शा में सफर करने से पहले अपने मोबाइल से कोड स्कैन कर चालक एवं वाहन से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे यात्रियों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और किसी सामान के छूट जाने पर वाहन मालिक तक पहुंचना भी आसान होगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई बार सार्वजनिक वाहनों का उपयोग असामाजिक गतिविधियों में किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे में क्यूआर कोड व्यवस्था अपराध नियंत्रण और यातायात अनुशासन स्थापित करने में सहायक साबित होगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल क्यूआर कोड लगे ऑटो एवं ई-रिक्शा का ही उपयोग करें।


कार्यक्रम में यातायात, साइबर सुरक्षा, महिला अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर तैयार की गई जागरूकता आधारित शॉर्ट फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों को सोशल मीडिया, एलईडी स्क्रीन, मॉल एवं अन्य माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले, डीसीपी श्री मयंक गुर्जर, डीसीपी श्री संदीप पटेल, डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला, एडीसीपी डॉ. अर्चना झा, डीसीपी ट्रैफिक श्री विवेक शुक्ला सहित पुलिस अधिकारी, ऑटो यूनियन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्रीमती सीमा अहिरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now