नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा, सीतामढ़ी में अवैध उत्खनन करते तीन वाहन जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा, सीतामढ़ी में अवैध उत्खनन करते तीन वाहन जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

हसदेव नदी में आसमान से निगरानी, भाग रहे वाहन भी नहीं बच सके; रात के अंधेरे में अवैध खनन रोकने थर्मल इमेजिंग का होगा उपयोग

कोरबा। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग ने आधुनिक तकनीक के साथ कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को खनिज उड़नदस्ता दल ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से सीतामढ़ी क्षेत्र स्थित हसदेव नदी में औचक निगरानी कर अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की।


अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे से नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते एक जेसीबी की गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं। ड्रोन की मदद से वाहन की लगातार निगरानी करते हुए उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू क्षेत्र तक चिन्हित की गई। इसके बाद खनिज विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी सहित अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर वाहन को जब्त कर खनिज जांच चौकी उरगा की अभिरक्षा में रखा।


इसी अभियान के दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया, जिसे रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया। एक ही अभियान में खनिज विभाग ने कुल तीन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश दिया है।


खनिज विभाग ने बताया कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, अवैध खनन पर रोक और शासकीय राजस्व की हानि को बचाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 सहित अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


सहायक खनि अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि अब जिले में अवैध खनन पर निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध उत्खनन करने वालों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन में रिकॉर्ड साक्ष्यों के आधार पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और वाहनों तक पहुंच बनाई जाएगी।
खनिज विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करें और कहीं भी अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now