नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

खमतराई पुलिस की कार्रवाई में चोरी की दो बैटरियां बरामद, चोरी करने वाला आरोपी सहित खरीदार भी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन अंतर्गत थाना खमतराई पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां भी बरामद कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजू सोनी निवासी टिंबर मार्केट के पास भनपुरी ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने दिनांक 24 जून 2026 की रात अपना ई-रिक्शा क्रमांक CG 04 PB 3187 घर के पास खड़ा किया था। सुबह देखने पर ई-रिक्शा से दो नग स्टार लाइट कंपनी की बैटरियां गायब मिलीं, जिनकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई।
मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 579/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं थाना प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोंदवारा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति ई-रिक्शा की बैटरी बेचने के लिए घूम रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राय सिंग उर्फ प्रकाश बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने टिंबर मार्केट भनपुरी से ई-रिक्शा की दो बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की एक बैटरी दीपक उर्फ दीपू और दूसरी बैटरी किशुन उर्फ किशन को 5-5 हजार रुपये में बेच दी थी।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दोनों बैटरियां बरामद कर लीं। मामले में चोरी का सामान खरीदने पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राय सिंग उर्फ प्रकाश पिता बुद्ध सिंग उम्र 30 वर्ष निवासी डिंडौरी मध्यप्रदेश हाल मुकाम गोंदवारा रायपुर, दीपक उर्फ दीपू दास पिता सोनकर दास उम्र 25 वर्ष निवासी बीरगांव रायपुर तथा किशुन उर्फ किशन भारती पिता डेराराम भारती उम्र 30 वर्ष निवासी पार्वती नगर गुढ़ियारी रायपुर शामिल हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now