नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2027 पंचायत चुनाव में पूरे ओडिशा में एसटी आरक्षण की मांग, सांसद निरंजन बिशी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

2027 पंचायत चुनाव में पूरे ओडिशा में एसटी आरक्षण की मांग, सांसद निरंजन बिशी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

गांव से जिला परिषद तक जनसंख्या अनुपात में आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व देने की उठाई आवाज


बलांगीर। राज्यसभा सांसद  निरंजन बिशी ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में पूरे ओड़िशा में अनुसूचित जनजाति यानी एसटी समुदाय को समुचित आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को एक सशक्त पत्र भेजा है। सांसद ने कहा कि आदिवासी बहुल राज्यों में शामिल ओडिशा में जनजातीय समाज को लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था में न्यायपूर्ण और पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए।
सांसद ने अपने पत्र में कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में 95 लाख 90 हजार 756 अनुसूचित जनजाति के नागरिक निवास करते हैं, जो कुल आबादी का लगभग 22.85 प्रतिशत हैं। राज्य में 64 मान्यता प्राप्त जनजातीय समुदाय रहते हैं, इसलिए पंचायत स्तर से लेकर जिला परिषद तक जनसंख्या अनुपात के आधार पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 330, 332, 243D, 243T, 244 और 338A में आदिवासी समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व का स्पष्ट अधिकार दिया गया है और इन प्रावधानों को पूरी निष्ठा के साथ लागू किया जाना चाहिए। सांसद ने मांग की कि पंचायत चुनाव में सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य और अध्यक्ष पदों पर रोस्टर प्रणाली और जनसंख्या अनुपात के अनुसार एसटी आरक्षण लागू किया जाए।
सांसद ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था लोकतंत्र की पहली सीढ़ी होती है और अगर गांव स्तर पर आदिवासी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा तो सामाजिक न्याय की संवैधानिक भावना अधूरी रह जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि आरक्षण रोस्टर, सीट निर्धारण और कानूनी प्रावधानों की समीक्षा कर वर्ष 2027 के पंचायत चुनाव में आदिवासी समाज को उनका न्यायोचित अधिकार दिया जाए।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now