नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किराना और रेडीमेड दुकान में चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार, 93 हजार रुपये का सामान बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

किराना और रेडीमेड दुकान में चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार, 93 हजार रुपये का सामान बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

बसदेई पुलिस की कार्रवाई संगठित अपराध की धारा जोड़ी गई, आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में हो चुके हैं गिरफ्तार

सूरजपुर जिले के चौकी बसदेई क्षेत्र में किराना और रेडीमेड कपड़ा दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से नगदी, सोने के जेवर सहित करीब 93 हजार रुपये का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
मामले में ग्राम सोनपुर निवासी सदीक मोहम्मद ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोनपुर मेन रोड पर उनकी किराना और रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान खोली तो पीछे का दरवाजा खुला मिला और हार्डबोर्ड की सीट उखड़ी हुई थी। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और वहां लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था। चोर दुकान से गुटखा, सिगरेट, बैंक एटीएम, क्रेडिट कार्ड, पेन, आधार कार्ड, गल्ले में रखे छह हजार रुपये नगद और दो सोने के कंगन चोरी कर ले गए थे।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 238/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(क), 331(4), 111 और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की सूचना मिलने पर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।


जांच के दौरान चौकी बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शिवप्रसादनगर के राहुल और मानसाय नामक युवक घटना की रात संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए थे और इससे पहले भी चोरी की घटना में शामिल रहे हैं। पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने सोनपुर की किराना और रेडीमेड दुकान में चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर, नगदी 11 हजार 140 रुपये, जीन्स पैंट 11 नग, शर्ट 13 नग, लोअर 3 नग, शेरवानी का एक सेट, एक कोट, गुटखा, सिगरेट, एटीएम और क्रेडिट कार्ड, पेन, आधार कार्ड तथा दो सोने के कंगन सहित कुल लगभग 93 हजार रुपये का सामान बरामद किया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में चालान हो चुके हैं। इस कारण मामले में संगठित अपराध की धारा 111 भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी राहुल सोनवानी पिता माधवराम सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी शिवप्रसादनगर और मानसाय खरसनिहां पिता गोलन राम खरसनिहां उम्र 29 वर्ष निवासी शिवप्रसादनगर चौकी बसदेई को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है।
यह पूरी कार्रवाई सीएसपी सूरजपुर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, महेंद्र प्रताप सिंह, अभय तिवारी, निलेश जायसवाल, राकेश सिंह, आदित्य यादव, अशोक सिंह, अनिल विश्वकर्मा और अशोक केंवट की सक्रिय भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now