राजस्व पखवाड़ा में गांवों तक पहुंचा प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
ओड़गी तहसील के कई गांवों में राजस्व टीम ने सुनी समस्याएं नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का किया निराकरण
सूरजपुर जिले के ओड़गी तहसील अंतर्गत ग्राम कालामंजन, डांड अमोरनी और चेन्द्रा में कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर समाधान किया।

राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की सुनवाई की और कई मामलों का त्वरित निराकरण किया। इससे ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली और प्रशासन की सेवाएं सीधे गांव तक पहुंचीं।


इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और राजस्व प्रक्रियाओं के संबंध में जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि भूमि से जुड़े मामलों के समाधान के लिए राजस्व विभाग लगातार प्रयास कर रहा है ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

राजस्व पखवाड़ा के आयोजन से ग्रामीणों में संतोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार गांव स्तर पर शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






