नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज सुकमा को 308 करोड़ के 228 विकास कार्यों की सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज सुकमा को 308 करोड़ के 228 विकास कार्यों की सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सुकमा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 159 कार्यों का शिलान्यास और 69 का लोकार्पण कर विकास को दी नई रफ्तार

सुकमा: नक्सलवाद के प्रभाव से उबरकर विश्वास और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे बस्तर क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपए से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 159 कार्यों का शिलान्यास और 69 कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार दशकों से नक्सलवाद के कारण पिछड़े रहे क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर में शांति स्थापित हुई है और अब यहां विकास की नई धारा बह रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में कभी भय और हिंसा का माहौल था वहां आज स्कूलों की घंटियां गूंज रही हैं और लोग लोकतंत्र पर भरोसा जताते हुए मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन हजार से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण देकर नई जिंदगी की शुरुआत का अवसर दिया जा रहा है।
           स्वस्थ बस्तर की दिशा में बड़ा कदम


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। इस अभियान के अंतर्गत सात जिलों में 1100 टीमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेंगी।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में उन्होंने सात टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और जानकारी ली कि जिले में अब तक 28 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। उन्होंने तीन टीबी मरीजों से बातचीत कर उन्हें फूड बास्केट भी वितरित किया।
मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुके मरीजों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से चश्मा पहनाकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा दवाइयां और आई ड्रॉप भी वितरित किए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए मूर्तोंडा, पेंटा और कांकेरलंका उपस्वास्थ्य केंद्रों को एनक्वास प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में आईईडी ब्लास्ट में पैर गंवा चुके पांच हितग्राहियों को कृत्रिम पैर प्रदान किए गए। इसके साथ ही चार व्हीलचेयर और तीन ट्राइसिकल वितरित किए गए तथा छह दिव्यांगजनों को पहचान पत्र देकर उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ा गया।
     आवास, अधिकार और आजीविका में सशक्तिकरण


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों से बातचीत कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। आदिवासी विकास विभाग द्वारा 15 वनाधिकार पत्र वितरित किए गए जिससे आदिवासी परिवारों को उनके अधिकारों की सुरक्षा मिली।
वन विभाग के स्टॉल में तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े हितग्राहियों को सहायता प्रदान की गई। सहकारी समिति तोंगपाल को 4.27 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया तथा एक हितग्राही को संग्रहण कार्ड भी दिया गया।
एनआरएलएम स्टॉल में स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनने के लिए प्रेरित किया और सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुनर्वासित स्व सहायता समूह की महिलाओं को दो ई रिक्शा प्रदान कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया और एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

     नियद नेल्लानार 2.0 और विकास की नई घोषणाएं


मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्लानार योजना के तहत अब तक 500 से अधिक गांवों में 17 विभागों की 45 योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य किए जा चुके हैं। इस योजना के अगले चरण ‘नियद नेल्लानार 2.0’ में अब 10 जिलों को शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं जिनमें सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, बस स्टैंड, सामुदायिक भवन और मंदिरों के जीर्णोद्धार जैसे कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now