नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम श्री सेजेस जयनगर के छात्र आरुष मृधा का राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता में चयन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीएम श्री सेजेस जयनगर के छात्र आरुष मृधा का राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता में चयन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

अंडर-17 वर्ग में देशभर के खिलाड़ियों के साथ दिखाएंगे प्रतिभा, विद्यालय में खुशी का माहौल

सूरजपुर ACGN: पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट जनजातीय आवासीय विद्यालय (सेजेस) जयनगर के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। विद्यालय के कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली छात्र आरुष मृधा का चयन राष्ट्रीय स्तर की स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुष अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


जानकारी के अनुसार यह राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।
आरुष की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय ने उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। उन्होंने कहा कि आरुष की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
इस अवसर पर छात्र आरुष मृधा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन और विद्यालय की पीटीआई श्रीमती सुनैना जायसवाल के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत ही उनकी सफलता की नींव है।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आरुष के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता,देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now