“बचपन की टिकट” कार्यक्रम में 5 हजार महिलाओं ने खेल-खेल में फिर जिया बचपन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पारंपरिक खेलों और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ महिलाओं ने लिया आनंद, कई प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कोरबा ACGN: कोरबा में आयोजित “बचपन की टिकट – चलव दीदी खेल-खेले बर जाबो” कार्यक्रम ने मातृशक्तियों को एक बार फिर उनके बचपन की यादों में लौटा दिया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अशोक वाटिका में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 5 हजार महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक खेलों के माध्यम से अपने बचपन की यादों को ताजा किया।

कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल मिश्रा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने किया।
पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह
सखी-सहेली महिला समूह के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश द्वार पर पंजीयन और टोकन वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। विभिन्न पंडालों में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़ और हौजी जैसे खेलों ने प्रतिभागियों को बचपन की यादों में पहुंचा दिया।
छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी रहा आकर्षण

खेलों के साथ-साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी विशेष आकर्षण रहा। आयोजन स्थल पर जलपान और स्वल्पाहार के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे, जहां महिलाओं और युवतियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
महिलाओं को मिला बचपन जीने का मंच – सरोज पांडेय

इस अवसर पर सरोज पांडेय ने कहा कि यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया था, जिसका उद्देश्य जिले की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने बचपन की खुशियों को भूल जाते हैं, ऐसे आयोजन महिलाओं को कुछ समय के लिए तनावमुक्त होकर बचपन की यादों को फिर से जीने का अवसर देते हैं और समाज में आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
खेल-खेल में लौटा बचपन – गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम ने सचमुच बचपन की यादों को ताजा कर दिया। उन्होंने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, असली जोश दिल में होता है। उन्होंने सखी-सहेली महिला समूह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, अपनापन और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
दो आयु वर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग—18 से 25 वर्ष तथा 25 वर्ष से अधिक—में विभाजित किया गया था, ताकि हर उम्र की महिलाएं इसमें भाग लेकर खेलों का आनंद ले सकें। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






