नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा युवा मोर्चा का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान, योजनाओं के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा युवा मोर्चा का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान, योजनाओं के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों से लिया फीडबैक

मुंगेली ACGN: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश तथा जिलाध्यक्ष राकेश साहू के आदेशानुसार मुंगेली ग्रामीण मंडल में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांवों में पहुंचकर आमजन एवं योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।


इस अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से फीडबैक भी लिया गया।


कार्यक्रम के दौरान युवाओं और ग्रामीणों ने योजनाओं से प्राप्त लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से सरकार की योजनाओं की वास्तविक जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं को समझने में मदद मिलती है।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच एवं जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी, कार्यालय मंत्री युवा मोर्चा धर्मेंद्र चतुर्वेदी, युवा मोर्चा मुंगेली ग्रामीण अध्यक्ष गुलशन सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग महामंत्री मुंगेली ग्रामीण मंडल भास्कर श्रीवास, बूथ अध्यक्ष श्रवण यादव, बूथ प्रभारी कन्हैया वर्मा, शिवशंकर यादव, शिवसहाय सोनी, जनकराम वर्मा, रामसहाय अंचल, नारद विश्वकर्मा, नरोत्तम वर्मा, पैशहा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now