नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर कांग्रेस का भव्य आयोजन, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर कांग्रेस का भव्य आयोजन,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

रायपुर ACGN: सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जयंती को “वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस” के रूप में मनाते हुए सामाजिक न्याय और समान अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, शाहनवाज़ आलम, सुशील पासी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, उड़ीसा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेन्द्र गौतम, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग यूपी कांग्रेस मनोज यादव, तेलंगाना के परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य कमलेश्वर पटेल, सांसद राकेश राठौर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएसयूआई वरुण चौधरी, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रदीप नरवाल, एआईसीसी सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विदित चौधरी तथा पूर्व मंत्री मसूद अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही देश में समान अवसर, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण नीतियों के निर्माण के लिए वैज्ञानिक जाति जनगणना को आवश्यक बताया गया।


कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि मंच संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सरगुजा अंचल से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी गुप्ता को सौंपी गई। उन्होंने अपने प्रभावशाली वक्तृत्व और संतुलित संचालन से पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाए रखा, जिसकी कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा सराहना की गई। इसे सरगुजा अंचल के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।


बताया जा रहा है कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक न्याय, समता और वंचित वर्गों के अधिकारों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में देशभर से आए कार्यकर्ताओं और आमजन की बड़ी भागीदारी ने कांग्रेस की सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now