नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सतज्ञान की लहर: मुंगेली के कई गांवों में चला पुस्तक प्रचार अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सतज्ञान की लहर: मुंगेली के कई गांवों में चला पुस्तक प्रचार अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


घर-घर पहुंचकर वितरित की गई “ज्ञान गंगा” पुस्तक, ग्रामीणों को दिया आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश

मुंगेली ACGN: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 12 अप्रैल 2026 को संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा एक व्यापक पुस्तक प्रचार अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुंगेली, पथरिया और लोरमी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों—लालपुर, माराडबरी, पेंड्री, जरेली, घाटापानी और फुलझर—में घर-घर पहुंचकर आध्यात्मिक ज्ञान से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को विशेष रूप से संत रामपाल जी महाराज द्वारा रचित पवित्र पुस्तक “ज्ञान गंगा” प्रदान की गई। अनुयायियों ने लोगों को बताया कि इस पुस्तक में सरल भाषा में आध्यात्मिक ज्ञान और मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य का वर्णन किया गया है तथा यह ग्रंथ व्यक्ति को सही भक्ति मार्ग और सच्चे ज्ञान की ओर मार्गदर्शन करता है।
सुबह से ही अनुयायियों की अलग-अलग टीमें गांवों में पहुंचकर सक्रिय रूप से प्रचार कार्य में जुट गईं। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और बताया कि वर्तमान समय में सही आध्यात्मिक ज्ञान के अभाव में व्यक्ति कई सामाजिक कुरीतियों में उलझ जाता है।


प्रचार के दौरान संत रामपाल जी महाराज के समाज सुधार कार्यों के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। अनुयायियों ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में समाज से नशा, दहेज प्रथा, जात-पात भेदभाव, अंधविश्वास और पाखंड जैसी बुराइयों को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुयायी नशा त्याग कर सादा और सदाचारी जीवन जीने की प्रेरणा लेते हैं।


इसके साथ ही यह भी बताया गया कि संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में होने वाले सत्संगों में दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर, सामाजिक सेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को स्थापित करना है।
गांवों में इस अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला। कई ग्रामीणों ने पुस्तकों को ग्रहण कर संतोष व्यक्त किया और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बैठकर पुस्तक के विषय में चर्चा भी की।
अनुयायियों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के प्रवचन विभिन्न टीवी चैनलों और डिजिटल माध्यमों पर भी नियमित रूप से प्रसारित होते हैं, जिससे लोग घर बैठे भी सत्संग सुनकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। पूरे अभियान के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now