नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत विकास परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भारत विकास परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा का लिया संकल्प

बलांगीर ACGN: भारत विकास परिषद की बलांगीर शाखा के वित्तीय वर्ष 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बलांगीर स्थित होटल भमर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष धनंजय मिश्र ने की। इस अवसर पर परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव प्रकाश कुमार पटनायक, प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद चंद्र पंडा, उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल तथा महासचिव दुर्योधन साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे और शपथ विधि संपन्न कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष धनंजय मिश्र के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद सचिव मानस रंजन बहिदार ने वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ने पिछले वित्तीय वर्ष का आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष रखा।
इसके पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद चंद्र पंडा ने बलांगीर शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष बंशीधर सा, महासचिव यतींद्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार जैन, पर्यावरण सचिव वीरेंद्र कुमार होता, संपर्क सचिव अच्युतानंद पुरोहित, संस्कार सचिव अजीत कुमार पंडा, सेवा सचिव शैलेश कुमार अग्रवाल तथा महिला सहभागिता सचिव ममतारानी मोहंती शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद चंद्र पंडा ने परिषद के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत के निर्माण के लिए समाज सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव प्रकाश कुमार पटनायक ने परिषद के अखिल भारतीय संगठनात्मक ढांचे तथा सदस्यों के कर्तव्यों पर मार्गदर्शन दिया। प्रांतीय महासचिव दुर्योधन साहू ने बलांगीर शाखा को जनकल्याण के कार्यों के लिए एक आदर्श शाखा के रूप में विकसित करने का विचार व्यक्त किया।
अजीत कुमार पंडा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक यतींद्र मोहन पाठी तथा विभाग व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र कुमार सेठ सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में नवनिर्वाचित महासचिव यतींद्र कुमार पटेल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now