नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल, छह अधिकारियों का तबादला आदेश जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल, छह अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया तबादला आदेश,

कोरबा। जिला पुलिस बल में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा छह पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नए स्थानों पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है तथा उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरण इस प्रकार हैं


प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आस्था शर्मा को थाना उरगा से स्थानांतरित कर सिविल लाइन रामपुर में पदस्थ किया गया है।


उपनिरीक्षक विनोद सिंह, जो थाना प्रभारी श्यांग के पद पर पदस्थ थे, उन्हें चौकी प्रभारी रजगामार बनाया गया है।


उपनिरीक्षक लक्ष्मण खुंटे, जो चौकी प्रभारी रजगामार के रूप में कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी श्यांग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, जो थाना प्रभारी उरगा थे, उन्हें प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी के पद पर पदस्थ किया गया है।


उपनिरीक्षक नवीन पटेल, जो थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी उरगा बनाया गया है।
सहायक उपनिरीक्षक भीमसेन यादव, जो प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें थाना कोतवाली कोरबा में पदस्थ किया गया है।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now