नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत अमोरा में होगा जनसंपर्क कार्यक्रम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत अमोरा में होगा जनसंपर्क कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीणों से सीधा संवाद, केंद्र और राज्य की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में चलाए जा रहे गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जांजगीर चांपा जिले में भी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा महंत के डोंगियापारा स्थित वीरेन्द्र साहू के निवास में 12 अप्रैल को सुबह नौ बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के प्रभारी अरविन्द राठौर वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा संयोजक धनंजय तिवारी बनाए गए हैं। अभियान के दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव और बस्तियों में जाकर लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उन ग्रामीण परिवारों और श्रमिकों से मुलाकात की जाएगी जिन्हें सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ और उनकी समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इसी अभियान की दूसरी कड़ी के तहत नवागढ़ मंडल के नगर पंचायत नवागढ़ बस स्टैंड में भी 12 अप्रैल को दोपहर तीन बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण प्रसाद चंदेल और जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के प्रभारी खम्हन प्रसाद तिवारी और संयोजक अर्चना देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ हैं।
कार्यक्रम प्रभारी खम्हन तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा द्वारा प्रदेश भर में इन दिनों गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं तथा लाभार्थियों को पत्रक वितरित कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में नवागढ़ मंडल में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने नवागढ़ मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now