नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, दीनदयाल कुंज बना आयोजन का केंद्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, दीनदयाल कुंज बना आयोजन का केंद्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


ध्वजारोहण, गोष्ठी और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को किया याद

कोरबा में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा जिला मुख्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टीपी नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में पार्टी की विचारधारा, इतिहास और केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री संजय शर्मा और अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन तथा वरिष्ठ नेत्री ज्योति वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर भाजपा जिला मुख्यालय को आकर्षक झालरों, रंगोली और दीपों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय माहौल में नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर संजू देवी राजपूत ने भाजपा की विचारधारा, गौरवशाली इतिहास और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वे अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराएं और गांव चलो–बस्ती चलो अभियान के तहत गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करें। इस दौरान आम जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने, पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने और स्वच्छता सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का भी आह्वान किया गया।


वक्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इससे पहले पार्टी के नेता भारतीय जनसंघ के रूप में कार्यरत थे, जिसकी स्थापना अक्टूबर 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। जनसंघ को आगे बढ़ाने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में आपातकाल का भी उल्लेख करते हुए कहा गया कि उस समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी के नेताओं ने संघर्ष जारी रखा।


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। एक वोट से सरकार गिरने के बावजूद उन्होंने सत्ता के लिए अनुचित रास्ता अपनाने से इंकार किया। उनके कार्यकाल में भारत ने परमाणु शक्ति के रूप में अपनी पहचान मजबूत की और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार जैसे फैसलों ने देश के विकास को नई दिशा दी है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है और उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now