नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नए शैक्षणिक सत्र में खेल उत्साह, साधु राम विद्या मंदिर में बैडमिंटन प्रतियोगिता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नए शैक्षणिक सत्र में खेल उत्साह, साधु राम विद्या मंदिर में बैडमिंटन प्रतियोगिता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों की सहभागिता से प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र, फाइनल में प्रबंधन टीम ने दर्ज की रोमांचक जीत

सूरजपुर में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर साधु राम विद्या मंदिर विद्यालय परिसर खेल उत्साह से गूंज उठा, जहां विद्यार्थियों में ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आकर्षक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि इसमें प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों सहित चारों वर्गों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
प्रतियोगिता में प्रबंधन वर्ग से नैतिक अग्रवाल और सत्यप्रकाश अग्रवाल, अभिभावक वर्ग से प्रदीप सोनी और नितिन गोयल, शिक्षक वर्ग से दिन दयाल तिवारी और संजय सिदार तथा छात्र वर्ग से अथर्वराज शांडिल्य और अभिनव निगम ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक और भावुक क्षण तब देखने को मिला जब शिक्षक वर्ग के खिलाड़ी दिन दयाल तिवारी और छात्र वर्ग के खिलाड़ी अथर्वराज शांडिल्य आमने-सामने मुकाबले में उतरे। पिता और पुत्र के बीच हुए इस मुकाबले ने दर्शकों के बीच खास उत्साह और रोमांच पैदा कर दिया और यह दृश्य पूरे आयोजन का यादगार पल बन गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. राहुल अग्रवाल, एसएमसी समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्राचार्य प्रभाकर उपाध्याय और उपप्राचार्य दिन दयाल तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने न केवल आयोजन की सराहना की बल्कि स्वयं भी खेल में भाग लेकर विद्यार्थियों को खेल और अनुशासन के महत्व का संदेश दिया।
प्रतियोगिता का संचालन पीटीआई शिक्षक सुरेश कुमार और राजा ने रेफरी के रूप में पूरी निष्पक्षता और अनुशासन के साथ किया। फाइनल मुकाबला प्रबंधन टीम और छात्र टीम के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। अंततः प्रबंधन टीम ने मात्र एक अंक के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
इस दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की बड़ी संख्या दर्शक और समर्थक के रूप में उपस्थित रही। उनके उत्साहवर्धन से पूरा वातावरण जीवंत और उत्सव जैसा बन गया। यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने सभी प्रतिभागियों में खेल भावना, एकता, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का सुंदर संदेश भी प्रसारित किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now