कन्हैया साहू को संयुक्त शिक्षक संघ में मिली बड़ी जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
संगठन विस्तार के तहत जिला कार्यकारिणी में शामिल कर बनाया गया जिला महामंत्री, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का संकल्प
सूरजपुर जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने विकासखंड प्रेमनगर के सक्रिय सदस्य कन्हैया साहू को जिला कार्यकारिणी में शामिल कर जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कन्हैया साहू प्राथमिक शाला शायरबहार प्रेमनगर में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

नवनियुक्त जिला महामंत्री को शिक्षकों के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा जिले में संचालित संयुक्त संवेदना योजना को प्रेमनगर क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, समन्वय स्थापित कर विस्तार करने और सभी शिक्षकों को एकता के सूत्र में बांधने का दायित्व भी सौंपा गया है।
संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि जिला कार्यकारिणी के इस विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और शिक्षकों की जमीनी समस्याओं को मजबूती से शासन और प्रशासन के समक्ष रखा जा सकेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री कन्हैया साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। उनके नियुक्त होने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






