नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सजग, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का किया गया संयुक्त निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सजग, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का किया गया संयुक्त निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश, तेज गति और नियमों के उल्लंघन को बताया हादसों की मुख्य वजह

जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू, पीडब्ल्यूडी चांपा डिवीजन के एसडीओ दिनेश धुर्वे, शिवरीनारायण क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर डी.सी. दिनकर, थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बिर्रा जयकुमार साहू तथा थाना प्रभारी बम्हनीडीह उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह की संयुक्त टीम द्वारा दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र के उन स्थानों का दौरा किया गया जहां पूर्व में सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं तथा जिन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संकेतकों की उपलब्धता, मोड़ों की संरचना और ब्लैक स्पॉट की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि तेज गति से वाहन चलाना और यातायात नियमों का उल्लंघन, पर्याप्त चेतावनी संकेतकों की कमी, रोड मार्किंग का अभाव, सड़क किनारे अतिक्रमण, खराब रोड शोल्डर, दृश्यता बाधित करने वाले तीखे मोड़ तथा कुछ स्थानों पर खराब सड़क संरचना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बन रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now