नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबिकापुर में 10 से शुरू होगा सरगुजा कप राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंबिकापुर में 10 से शुरू होगा सरगुजा कप राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

देश के कई राज्यों के खिलाड़ी लेंगे भाग, मुकाबलों का लाइव प्रसारण भी होगा

सरगुजा ACGN:- सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में 10 से 13 अप्रैल तक सरगुजा कप ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में सुसीमा वेलफेयर फाउंडेशन अंबिकापुर द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में होगा, जिसमें देश के लगभग 10 राज्यों से करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें लगभग 90 खिलाड़ी फीडे रेटेड होंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी प्रतिस्पर्धात्मक रहने की उम्मीद है।


आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के शीर्ष पांच बोर्डों पर डीजीटी बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से शतरंज मुकाबलों का लाइव प्रसारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Chess.com और Lichess.org पर किया जाएगा। इससे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में बैठे शतरंज प्रेमी भी मुकाबलों का सीधा आनंद ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए कुल दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के अनुष्टुप बिश्वास, महाराष्ट्र के इंद्रजित और श्रेयान मजूमदार, गुजरात के इंटरनेशनल मास्टर राहुल संगमा, रेलवे के विनोद शर्मा तथा छत्तीसगढ़ के मोबिन फारुखी जैसे कई प्रमुख खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


टूर्नामेंट का संचालन डायरेक्टर सरोज कुमार वैष्णव के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति में सुजीत जायसवाल, बी. मनियन, विश्वास तिवारी और शेष रतन जायसवाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अनीश अंसारी होंगे, जिनकी देखरेख में सभी मुकाबले संपन्न होंगे।


चार दिवसीय इस प्रतियोगिता से अंबिकापुर में खेलों का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया है। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को देश के नामी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे उनके खेल कौशल को नई दिशा और प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now