नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अब रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

माओवादी आतंक से मुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के 31 मार्च 2026 को माओवादी आतंक से मुक्त होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहीद जवानों और बस्तर की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के सामूहिक संकल्प का परिणाम है।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसपूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, संकल्प और निरंतर प्रेरणा ने माओवादी हिंसा के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को दिशा दी। उन्होंने वर्ष 2015 में दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उस संदेश को भी याद किया, जिसमें उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने और मानवता के दृष्टिकोण से सोचने की अपील की थी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माओवादी उन्मूलन की रणनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि अमित शाह ने रायपुर में 31 मार्च 2026 तक माओवाद समाप्त करने का संकल्प लिया था, जिसे दृढ़ इच्छाशक्ति और योजनाबद्ध रणनीति के साथ पूरा किया गया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों को स्पष्ट दिशा, आवश्यक संसाधन और निरंतर प्रोत्साहन मिला।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान ने इस ऐतिहासिक सफलता की नींव रखी है। उन्होंने सुरक्षा बलों के उन बहादुर जवानों के साहस और समर्पण को भी नमन किया, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना माओवाद की जड़ों पर निर्णायक प्रहार किया।
मुख्यमंत्री ने बस्तर की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास इस परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने उस दौर को याद किया जब मतदान करने पर उंगली काटने की धमकियां दी जाती थीं, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने निर्भय होकर लोकतंत्र को मजबूत किया और विकास की राह चुनी।
उन्होंने कहा कि वर्षों तक माओवादी हिंसा ने अनेक परिवारों को पीड़ा दी, हजारों जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और कई परिवारों ने अपनों को खोया। वर्ष 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद माओवादी हिंसा के विरुद्ध सुनियोजित रणनीति पर कार्य शुरू हुआ, जिसके परिणामस्वरूप देश के कई राज्य इस समस्या से मुक्त हुए। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार बनने के बाद पिछले ढाई वर्षों में सामूहिक प्रयासों से इस चुनौती का समूल नाश संभव हो सका।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उन लोगों का स्वागत करती है जिन्होंने माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में एक नया दौर शुरू हो चुका है, जहां बच्चे निर्भय होकर विद्यालय जाएंगे, महिलाएं सुरक्षित वातावरण में जीवन जी सकेंगी और विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब बस्तर में रेड कॉरिडोर का दौर समाप्त हो चुका है और हर तरफ विकास का ग्रीन कॉरिडोर दिखाई दे रहा है। इसी विश्वास और संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now