अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिल बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों की बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना से हुआ खुलासा

पुलिस को सूचना मिली थी कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड निवासी सुखदेव चौहान और किलकिला निवासी शिव नागवंशी मिलकर पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ और ओडिशा के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच रहे हैं। सूचना पर साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में सामने आए कई मामले

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करने और उन्हें बेचने की बात स्वीकार की। उसने जुलाई 2025 में पूंजीपथरा क्षेत्र के सराईपाली बाजार से एक पैशन प्रो और अगस्त 2025 में तुमीडीह बाजार से एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। इसके अलावा मार्च 2026 में धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोरिया से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करने की बात भी सामने आई।
21 बाइक बरामद

आरोपी द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैंकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेची गई थीं। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद कीं। वहीं मुख्य आरोपी के बाड़ी में छिपाकर रखी गई 7 मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़
ऐसे करते थे बाइक चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं और गाड़ियों की मरम्मत का काम जानते हैं। इसी वजह से वे पेचकस और सामान्य औजारों से बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करते थे और बाद में सुनसान जगहों पर छिपाकर सस्ते दामों में बेच देते थे।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 112(1) बीएनएस के तहत संगठित अपराध का प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपियों पर धारा 317(2) और 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा “संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी करने वालों के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष • निर्भीक • विश्वसनीय खबर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






