मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 13.22 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
सड़क, पुल और जल संरचना से भटगांव क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार
सूरजपुर ACGN:- राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 4 अप्रैल 2026 को भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी और भैयाथान विकासखंड में 13 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक लागत के तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

मंत्री ने विकासखंड ओड़गी के ग्राम हरिहरपुर (छतरंग रोड) में कागज नाला पर लगभग 4 करोड़ 19 लाख 37 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा भैयाथान विकासखंड के ग्राम सांवरावा में 1 करोड़ 36 लाख 23 हजार रुपये की लागत से जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतापपुर–भैयाथान मुख्य मार्ग से परसापारा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया, जिसकी लागत लगभग 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार रुपये है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और लगातार सड़क, पुल तथा जल संरचनाओं के निर्माण के माध्यम से गांवों की तस्वीर बदलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और भटगांव क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, पुल और जल संरचना मजबूत होगी, जिससे किसानों, ग्रामीणों और स्थानीय व्यापार को भी लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में रामसेवक पैकरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






