हनुमान जयंती पर भव्य सुंदरकांड, श्रद्धालु भक्ति में हुए मग्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
रामचरित मंदिर में महिला समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन
बलांगीर ACGN:- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बलांगीर शहर स्थित श्री रामचरित मंदिर में भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम बलांगीर महिला समिति के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की आराधना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से गूंजता रहा। श्रद्धालु पूरे समय भक्ति रस में डूबे नजर आए और सुंदरकांड पाठ के साथ प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर भक्ति रस की सुप्रसिद्ध गायिका रेखा कुशबाहा ने अपने मधुर स्वर में सुंदरकांड का पाठ और भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी गायकी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई और पूरा मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा सभी ने सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया बल्कि समाज में एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक भक्ति भावना को भी मजबूत करने का संदेश दिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल,, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






