नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लालघाट चेकपोस्ट में रजत जयंती उद्यान का लोकार्पण, नागरिकों को मिली नई सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लालघाट चेकपोस्ट में रजत जयंती उद्यान का लोकार्पण, नागरिकों को मिली नई सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजुदेवी राजपूत ने किया जनसेवा को समर्पित
कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 38 लालघाट चेकपोस्ट बस्ती के नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात मिली है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा कोरबा की महापौर संजूदेवी राजपूत ने नवनिर्मित “रजत जयंती उद्यान” का लोकार्पण कर इसे आम जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, सत्येंद्र दुबे, मुकुंद सिंह कंवर, मंगल बंदे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


नगर निगम कोरबा द्वारा बालको जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 लालघाट चेकपोस्ट बस्ती मुख्य मार्ग पर लगभग 21 लाख 50 हजार रुपये की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त उद्यान का निर्माण कराया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 से मनाए जा रहे रजत जयंती समारोह के तहत इस उद्यान का नाम “रजत जयंती उद्यान” रखा गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री और महापौर ने पट्टिका का अनावरण किया तथा फीता काटकर उद्यान को जनता को समर्पित किया।


इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और आज राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हुआ और अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार गरीब, मजदूर, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजुदेवी राजपूत ने कहा कि रजत जयंती उद्यान के निर्माण से लालघाट चेकपोस्ट बस्ती के नागरिकों को एक सुंदर और सुविधायुक्त उद्यान की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नागरिकों के सहयोग और सुझाव से कोरबा शहर के विकास को आगे भी नई दिशा और गति दी जाएगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, जय राठौर, नरेंद्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत सहित नगर निगम के जोन कमिश्नर एन.के. नाथ, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अभय मिंज, सोमनाथ डेहरे, अंजूलता तिग्गा, संजय साहू और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now