नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालको के भारी वाहनों से जर्जर हुई सड़क, पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बालको के भारी वाहनों से जर्जर हुई सड़क, पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक सड़क और पुल-पुलियों की हालत खराब, बालको से अपने मद से पुनर्निर्माण कराने की मांग

कोरबा ACGN : छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर बालको क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुलों की गंभीर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कहा है कि भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको के भारी औद्योगिक उपयोग के कारण ध्यानचंद चौक दर्री बरॉज से परसाभाठा चौक होते हुए रिस्दी चौक तक की सड़क अत्यंत खराब और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे आम नागरिकों के लिए लगातार जोखिम की स्थिति बन रही है।
पूर्व मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस मार्ग का लगभग 90 प्रतिशत उपयोग बालको प्रबंधन द्वारा किया जाता है। प्रतिदिन इस सड़क से हजारों भारी वाहन एल्युमिनियम पावडर, कोयला, एल्युमिनियम उत्पाद, फ्लाई ऐश और भारी मशीनरी के परिवहन के लिए गुजरते हैं। लगातार भारी वाहनों के दबाव के कारण कम क्षमता से बनी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारी औद्योगिक वाहनों के दबाव का असर केवल सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि मार्ग में स्थित पुल-पुलियों की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है। बेलगिरी नाला और ढेंगुरनाला के पुल सहित कई छोटे पुल अत्यंत जर्जर और जोखिमपूर्ण अवस्था में पहुंच चुके हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बालको प्रबंधन की अनदेखी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
जयसिंह अग्रवाल ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि बालको द्वारा परियोजना विस्तार के लिए लगभग दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। ऐसे में आने वाले समय में इस मार्ग पर औद्योगिक दबाव और बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस स्थिति को देखते हुए उक्त सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण बालको अपने मद से शीघ्र कराए तथा क्षमता के अनुरूप सड़क और पुलों का पुनर्निर्माण कराया जाए।
पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि जिला प्रशासन और बालको प्रबंधन के बीच इस विषय पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए जाएं ताकि आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर कार्य शीघ्र शुरू कराया जा सके और जनसुरक्षा, जनहित तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now